March 17, 2026

बांकी क्षेत्र में आत्मानंद विद्यालय शुरू, मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

कोरबा (बांकीमोंगरा)। क्षेत्र में शनिवार को आत्मानंद विद्यालय अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम का शुभारंभ हुआ। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को तिलक लगा कर मुंह मीठा कर पुस्तक वितरण किया गया। साथ ही विद्यालय से संबंधित जानकारी दी गई।

बांकीमोंगरा क्षेत्र में लंबे समय से अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए लंबी दूरी तय करना एवं प्रवेश लेने के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस कारण मांग उठते रही। इस आयोजन में मुख्य अथिति शाला समिति अध्यक्ष ध्रुव यादव, संजय आजाद, नवल किशोर पंडित, संजय विश्वास, मोहन लदेर, दिलहरण बिंझवार, जनकराम यादव, निशांत झा, साबिर अंसारी, मनहरण साहू, विद्यालय परिवार से प्राचार्य सहदेव ढिडोरे, रामचरण चौहान, महेश पटेल, गौरी श्रीवास, अनिता खालको, कामनी महंत, तनु साहु, उषा रात्रे, रेहाना खान सहित बच्चे उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word