बैजनाथ धाम के बोल बम का दूसरा जत्था हुआ रवाना

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
बोल बम का 30 सदस्यों का दूसरा जत्था बस के माध्यम से हरदीबाजार से रवाना हुआ। अकलतरा से साउथ बिहार एक्सप्रेस के माध्यम से सुल्तानगंज पहुंचकर वहां से कांवर में जल लेकर नंगे पांव 120 किलोमीटर पैदल चलकर कांवर यात्रा करते हुए बाबा की नगरी देवघर के लिए रवाना होगी और बाबा भोले नाथ की पूजा अर्चना कर भोलेनाथ को जल अर्पण करेंगे। बाबा धाम जाने वाले सदस्यों में नितेश जायसवाल, श्याम राठौर, समीर जायसवाल, सुरेंद्र राठौर, नरेश राठौर, विमलेश जायसवाल, सुरज यादव, मनराखन यादव, सत्या राठौर, आलोक, जनकराम अहिर, दुर्गा राठौर, रामनारायण प्रजापति, गोपाल गुप्ता, पवन प्रजापति, लल्लू यादव, रवि कश्यप, विरेंद्र कंवर, अजय प्रजापति, तिरिथ दास, मुकेश प्रजापति, जमुना यादव, संतोष सरुते, फिरु पटेल, जागेश्वर कश्यप, चंदू पटेल आदि हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word