March 17, 2026

मुढ़ाली विद्यालय की 32 छात्राओं को किया गया साइकिल का वितरण

विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
विकासखंड कटघोरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मुढ़़ाली के शासकीय हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 32 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रवण कुमार कश्यप विधायक प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति हाई स्कूल रहे। अपने उद्बोधन में कश्यप ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। छात्राओं को साइकिल मिलने से विद्यालय आने-जाने में बहुत सुविधा हो जाती है और समय की बचत भी होती है। विशिष्ट अतिथि सरपंच सुकृता बाई मरकाम ने छात्राओं को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्राचार्य गजानंद प्रसाद दुबे, लखन लाल राठौर उपाध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति हाई स्कूल मुढ़़ाली, मनीराम कश्यप उप सरपंच, रामदुलार कश्यप अध्यक्ष कश्यप समाज, शिव राठौर सदस्य हाई स्कूल, सनत राठौर सदस्य हाई स्कूल, केवल कश्यप, अमर गांधी राठौर, कृष्णा राठौर, महिपाल रोहिदास, सरजू कश्यप, ताराचंद कश्यप भलपहरी, फिरत कश्यप, सुनील रोहिदास, रामेश्वर सिंह मरकाम पंच, लालाराम यादव, रवि सिंह चौहान, नरोत्तम सूरज, दिलीप बंजारे, गिरजानंद कश्यप, अभय राम कश्यप, आरती दास महंत, रामचंद्र कश्यप, लक्ष्मी देवी यादव, पूजा वैष्णो, शिक्षा विभाग से अनिल भाट पाहरे, नीता सिंह, जवाहर गुप्ता, शांति रात्रे, अजय वीर सिंह, मनीष रात्रे, सुनीता यादव, रेवतीरमण तंवर, ज्योति सरूपा राठौर, पूर्णिमा पैकरा, कंवर, सफाई कर्मचारी सरिता बाई यादव, संतोषी महंत, सरिता बाई, सुलेखा, मंगलदास कोटवार सहित ग्रामवासी व छात्राएं उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word