March 17, 2026

पीएम मोदी के सेवा सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया पौधारोपण

0 भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने जिला कार्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान
कोरबा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर मोदी के कार्यकाल के सेवा, सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने एवं विश्व स्तर पर भारत देश की विशिष्ठ पहचान, सम्मान बनाए जाने के सुअवसर पर भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ कोरबा के जिला संयोजक राजेंद्र साहू के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम रविवार को जिला कार्यालय भाजपा दीनदयाल कुंज कोरबा में हुआ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, जागेश लाम्बा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा एवं पूर्व महापौर रहे। वार्ड प्रदेश कार्यसमिति विधि प्रकोष्ठ दीपक दुबे सदस्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय चन्द्रा, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी लक्की नंदा, जिला विधि प्रकोष्ठ सह संयोजक किरण भान शांडिल्य, सोशल मीडिया प्रभारी तुलसी विश्वकर्मा, कार्यालय प्रभारी दिनेश साहू, सह आईटी सेल प्रभारी रवि शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य धनश्री साहू, राजेश्वर दीवान, भूपेंद्र मिश्रा, सह सोशल मीडिया प्रभारी सुनील सोनवानी, लक्ष्मण पटेल, सह कार्यालय प्रभारी रवि भगत, किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री भजन सिंह, महिला सदस्य उत्तरा राठौर, शिल्पा दांडेकर, नरेश श्रीवास, शिव कुमार साहू, अखिलेश साहू, बसंत सिंह, वरुण कुमार राही, प्रशांत कुमार, पूर्व पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, कार्यकर्ता अजय साहू, लखन लाल पटेल, दीनदयाल पटेल ने उपस्थित रह कर सहयोग प्रदान किया। आभार प्रदर्शन सह संयोजक किरण भान शांडिल्य ने किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word