March 17, 2026

एटक व अन्य श्रम संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा बीएमएस का दामन

कोरबा। एसईसीएल के कुसमुंडा क्षेत्र में बीएमएस पर एटक सहित अन्य श्रम संगठन के सदस्यों ने भरोसा जताया है। बीएमएस की रीति नीति, व्यवस्था, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के कार्यकलापों व आपसी तालमेल से प्रेरित होकर एटक एवं अन्य श्रम संगठनों के लगभग सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीएमएस का दामन थामा है। विकास नगर कुसमुंडा कार्यालय में टिकेश्वर सिंह राठौर अध्यक्ष अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ, अशोक कुमार सूर्यवंशी महामंत्री भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर व कुसमुंडा क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर की सदस्यता ग्रहण की है।

ranjan photo
Admin

Spread the word