March 17, 2026

बलौदाबाजार में बेकाबू कार ने बाइक को मारी ठोकर, एक की मौत..देखें दिल देहला देने वाला विडिओ

बलौदाबाजार 26 अगस्त. जिले में सड़क दुर्साघटना का भयावह विडिओ सामने आया है. तेज रफ्तार दो कार ओवरटेक कर रहे थे. इस दौरान सामने से आ रही बाइक को जबरदस्त ठोकर मारी। हादसे में एक कर्मचारी मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. जिसे रायपुर रेफर कर दिया गया है. घटना लवन चौकी के डोंगरीडीह गांव के पास की है. मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण बैंक के दो कर्मचारी 37 वर्षीय राकेश रॉय और 32 वर्षीय नवीन पासवान बाइक क्रमांक सीजी 04 एचवाई 7675 में सवार होकर बालौदाबाजार से कसडोल की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान डोंगरीडीह गांव के पास तेज रफ्तार में आ रही कार क्रमांक सीजी 07 एवी 2211 ने सीधे बाइक को टक्कर मार दी. यह हादसा दूसरे कार को ओवर टेक करने के चक्कर में हुआ है.

कार और बाइक की टक्कर में दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन नवीन के पाइवेट पार्ट में चोट लग गई और बहुत ज्यादा खून बह गया जिससे उसकी मौत हो गई. राकेश को ग्रामीणों की मदद से कसडोल शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया है.

सौजन्य – जनता से रिश्ता
1210
Ranjan Prasad

Spread the word