March 17, 2026

कलेक्टर संजीव झा हुए कार्यमुक्त, सीईओ को प्रभार

कोरबा। राज्य शासन की ओर से बिलासपुर स्थानांतरण किए जाने के पश्चात कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सोमवार को जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप (आईएएस) को प्रभार सौंप कार्यमुक्त हो गए। नए कलेक्टर के रूप में सौरभ कुमार के कोरबा ज्वाइन करते तक विश्वदीप प्रभारी कलेक्टर कोरबा के रूप में कार्य करेंगे। झा एक वर्ष पहले कोरबा में पदस्थ हुए थे। सीएम प्रवास के दौरान जारी तबादला सूची में कलेक्टर संजीव कुमार झा का नाम भी शामिल था। तबादला आदेश के दो दिन बाद ही वे कार्यमुक्त हो गए हैं। जल्द ही नए कलेक्टर सौरभ कुमार जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ranjan photo
Admin

Spread the word