बालको क्षेत्र में गौवंशों पर लम्पी वायरस का कहर, दिन-ब-दिन बढ़ रहे केस

0 पशु विभाग सतर्क, श्री रामकृष्ण गौसेवा संस्था ने किया 12 मामले में उपचार
कोरबा।
पिछले साल से गौवंशों में लम्पी वायरस नामक बीमारी फैली हुई है। पशु विभाग ने रोकथाम व उपचार के लिए टीकाकरण पालतु गौवंशों में किया था। वर्तमान स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। लावारिश गौवंशों की संख्या बढ़ती जा रही है और उनमें टीकाकरण नहीं हो पाने के कारण लम्पी वायरस अधिक तेजी से फैल रहा है। इसकी जानकारी श्री रामकृष्ण गौसेवा की अध्यक्ष लालिमा जायसवाल ने उप संचालक डॉ. एस.पी. सिंह को दी। 28 जुलाई को मोबाइल एम्बुलेटरी यूनिट ने बालको क्षेत्र में चार गौवंशों के उपचार किया। ग्राम फुटहामुड़ा में केस की जानकारी पर गौसेवा संस्था के साथ विजिट किया गया।
मंगलवार 1 अगस्त 2023 को बालको क्षेत्र में 16 केस आये, जिसमें 12 केस का उपचार संभव हो पाया। बाल्को टाउनशिप से दो कर्मचारी आज के मिशन में सहयोगी रहे। श्री रामकृष्ण गौ सेवा संस्था से अध्यक्ष लालिमा जायसवाल व सह सचिव दौलत सोनी, मोबाइल एम्बुलेटरी यूनिट से डॉ. रेखा मिरी, दीपा कंवर, मनोज यादव की टीम उपस्थित रहे। डॉक्टर एस.पी. सिंह उप संचालक पशु विभाग कोरबा ने कहा है कि गौवंशों को लम्पी वायरस से बचाने चिकित्सा टीम लगातार काम करेगी।

ranjan photo
Admin

Spread the word