October 7, 2024

राशिफल 27 अगस्त : इन राशि वालों के कामकाज में आ सकती है रुकावट, संभलकर रहें… जानें सभी राशियों का हाल

गुरुवार को ज्येष्ठा नक्षत्र में चंद्रमा होने से कालदंड नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके अलावा अन्य ग्रहों की स्थिति से विषकुंभ नाम का अशुभ योग भी रहेगा। इनके कारण वृष, कन्या और तुला राशि वाले लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। धन हानि और विवाद भी होने की आशंका है। इसलिए मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों को भी संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा। वहीं कर्क, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन शुभ है। आज 12 में से 8 राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

मेष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य प्रबल होगा। कामों में सफलता मिलेगी। सेहत बढ़िया रहेगी। पूरे जोश के साथ हर काम को करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। जीवन साथी का मन अच्छा नहीं होगा और वह झगड़ा कर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। व्यर्थ के कार्यों में खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र की भी धन द्वारा सहायता करनी पड़ सकती हैं। बच्चों की बात को लेकर चिंता रहेगी। उनकी समस्याओं का हल निकालने के लिए भी कुछ समय निकालना आवश्यक है।

वृष
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी। एक दूसरे को दिल से स्वीकार करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद समाचार मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको मेहनत करनी होगी और अपने काम से काम रखना होगा, तभी आप अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे। खर्चों में तेजी आएगी। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति को पैसा उधार देते समय सावधान रहें क्योंकि वापसी की संभावना मुश्किल है। किसी पारिवारिक व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों से भी संबंध मधुर बनाकर रखना आवश्यक है।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ दिल से जुड़ेंगे और दोनों आपस में अपने जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपके प्रिय आपको खुश रखने में कसर बाकी नहीं रखेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। कभी-कभी आपके मन में कुछ नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं तथा चचेरे भाइयों से भी संबंध मधुर बनाकर रखने की आवश्यकता है, किसी तरह की अनबन होने की आशंका लग रही है। बड़े भाई या वरिष्ठ व्यक्तियों का सम्मान अवश्य करें।

कर्क
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। खर्चे अधिक होंगे। गृहस्थ जीवन में शांति रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज सुखद समाचार मिलेंगे। कर्ज उतरेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा। आपकी धाक जमेगी। भावुकता में निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदेह रहेगा। व्यर्थ के खर्चों की भी अधिकता रहेगी। कभी-कभी आपका अधिकार पूर्ण व्यवहार दूसरों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है इसलिए अपने व्यवहार में कुछ लचीलापन बनाकर रखना अति आवश्यक है।

सिंह
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। इच्छाओं की पूर्ति होगी। गृहस्थ जीवन में समझदारी से काम लेना दोनों के लिए अच्छा होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद समाचार मिलेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। कभी-कभी आपकी इगो और अति आत्मविश्वास आपको समाज से कुछ अलगाव भी दे सकता है। संतान की गतिविधियों व संगति पर भी नजर रखना आवश्यक है। मित्रों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।

कन्या
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं। थोड़ा ध्यान रखें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी आपकी मां से विशेष लगाव दिखाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यर्थ की मित्रता से दूरी बनाकर रखें क्योंकि इसमें नुकसान के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। कभी-कभी आपका शंकालु स्वभाव आपके घर-परिवार के लिए चिंता का कारण बन जाता है। संतान के ऊपर अधिक रोक-टोक ना करके उन्हें भी कुछ स्वतंत्रता मिलना आवश्यक है।

तुला
आपने आज का दिन बढ़िया रहेगा। भाग्य मजबूत होगा। अचानक से कुछ अच्छे काम आपको होते दिखाई देंगे जिससे आपका हौसला बढ़ेगा। इनकम बढ़िया रहेगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी को फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। युवा वर्ग जल्दी धनी होने की चाह में किसी भी गलत रास्ते का प्रयोग ना करें। अपनी अत्यधिक उम्मीदों पर कुछ ठहराव लाएं। तथा धैर्य बनाकर अपने कार्यों को संपन्न करते चलें। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर बड़ा इश्यू बन सकता है।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। पैसों की आवक होगी। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। कुछ खर्चे अनजाने में होंगे। काम के सिलसिले में आप की स्थिति मजबूत रहेगी। पूरे अधिकार से काम करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। ससुराल के लोगों से बातचीत होगी।बीती हुई पुरानी बातों से संबंधित कोई मुद्दा दोबारा उठ सकता है। जिसकी वजह से तनाव के अतिरिक्त और कुछ हासिल नहीं होने वाला। अपने गुस्से व उत्तेजना पर काबू रख कर सहज तरीके से काम करें।

धनु
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। खुद पर भरोसा बढ़ेगा। कामों में सफलता मिलने के लिए आवश्यक कार्य कुशलता आपके अंदर है, उसका लाभ उठाने की कोशिश करें। भाग्य प्रबल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के प्रबल योग बनेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्रेम और उम्मीद के सहारे आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। संतान का नकारात्मक प्रभाव तथा गतिविधियां परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए उन पर नजर रखना अति आवश्यक है ताकि समय रहते स्थितियां काबू में आ जाएं। आय के साधन बने रहेंगे परंतु मंद गति से।

मकर
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। खर्चे बेवजह के होंगे और कुछ धार्मिक कामों पर भी होंगे लेकिन उन्हें नियंत्रण में रखना जरूरी होगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल तो होंगे लेकिन कुछ विरोधी आप पर नजर जमाए रखेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। कभी-कभी बहुत अधिक सोच-विचार करने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती है। इसलिए उन्हें क्रियान्वित करने में भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। दिमाग पर अधिक जोर देने का असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा। और घर में भी किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। मन की इच्छा पूरी होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा। अपने जीवन साथी की बुद्धिमानी को देखकर आपको बहुत खुशी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनेपन और रोमांस से भरपूर रहेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन बढ़िया है। अपने साथी लोगों से अच्छी बात बनाकर रखें। इस सबके साथ-साथ घर की व्यवस्था पर भी ध्यान देना अति आवश्यक है। क्योंकि आपके लापरवाही बच्चों को भी अपनी पढ़ाई से भटका सकती है। और अपने नजदीकी संबंधियों के साथ भी संबंध मधुर बनाकर रखने की आवश्यकता है।

मीन
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे अच्छे नतीजे पाएंगे। घर में उतार-चढ़ाव रहेगा क्योंकि लोगों में आपस में बननी मुश्किल होगी, फिर भी ध्यान देने से काम चल जाएगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद अनुभूति होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अपने क्रोध व जिद पर काबू रखना अति आवश्यक है। मामा पक्ष के साथ भी आपके संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। अतः संबंधों को खराब होने से बचाना आपका दायित्व है।

Spread the word