October 7, 2024

बोईदा राष्ट्रीय सेवा योजना ने मनाया अंगदान महोत्सव

0 शरीर के आठ प्रमुख अंगों को दान कर बचाई जा सकती है कई लोगों की जान : डॉ. प्रभुवा
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईदा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शासन के निर्देशन व डॉ. मनोज सिन्हा समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के प्रमुख मार्गदर्शन पर गुरुवार को अंगदान दिवस महोत्सव मनाया। आयोजन में मुख्य रूप से डॉ. जीआर प्रभुवा चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उतरदा रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि शरीर के आठ प्रमुख अंगों को दान स्वरूप प्रदान कर बहुत लोगों की जान बचाया जा सकती है। साथ ही अंगदान कर अन्य लोगों को जीवनदान दिया जा सकता है। उन्होंने मौसमी बीमारियों की जानकारी विस्तार पूर्वक बताते हुए आई फ्लू से बचने हेतु सावधानी साफ-सफाई व उचित दवा लेने कहा। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक वाईके तिवारी ने भी अंगदान की महत्ता को विस्तार पूर्वक बताते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्राचार्य लखनलाल बंजारे ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शुभारंभ के लिए विश्वविद्यालय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अंगदान की महत्ता को बताया। इस अवसर पर डॉ. जीआर प्रभुवा, वाईके तिवारी, लखनलाल बंजारे प्राचार्य, राजेंद्र कुमार नायक कार्यक्रम अधिकारी, देवी दयाल सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, संजय पांडे, भारती सिंह तोमर, निहारिका, छाया रानी कुर्रे, सेत कुमार सांडे, वीरेंद्र कुर्रे, परमेश्वर राम मराठा, रजनीश पाटनवार, किरण जांगड़े, श्यामा मरावी के साथ स्वयंसेवक तुलसी पटेल, प्रतीक्षा, नंदिनी ओग्रे, रितु पटेल, भूमिका पटेल, वीरेंद्र यादव, साहिल नायक, सरस्वती पटेल के साथ समस्त स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कुमार नायक कार्यक्रम अधिकारी ने किया।

Spread the word