दर्री मंडल में भाजपा ने चलाया गया महा जनसंपर्क अभियान

कोरबा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड में आ चुकी है। जिला संगठन से लेकर मंडल स्तर पर लगातार लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में भाजपा मंडल दर्री ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत बूथ क्रमांक 13 स्याहीमुड़ी बस्ती में घर घर जनसंपर्क किया। भाजपा नेताओं ने लोगों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजना और उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी।
अभियान में जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जीवन लाल पटेल विस्तारक कोरबा विधानसभा, मंडल अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, नवदीप नंदा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आईटी सेल अजय चंद्रा, जिला संयोजक आईटी सेल, सुनील भट्टपहरे जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, मंडल उपाध्यक्ष अनिल यादव, मण्डल उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, महामंत्री मनोज लहरे, मंडल मंत्री व शक्ति केंद्र प्रभारी जीतेन्द्र यादव, फिरत साहू पार्षद व संयोजक, विजय सिंह ठाकुर, सह संयोजक, अगनु जायसवाल, परमेंद्र पाल सिंह तंवर, किशोर साहू, बजरंग प्रजापति, भाजयुमो महामंत्री, गिरजा धीवर युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी, हरिराम साहू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word