श्रमजीवी पत्रकार संघ ने कथा वाचक डॉ. श्याम सुंदर को भेंट किया स्मृति चिन्ह

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर के निवास हरदीबाजार में जारी है। विश्वविख्यात भागवताचार्य डॉ. श्याम सुंदर पाराशर महाराज श्री वृन्दावन धाम व्यासपीठ पर विराजमान हैं। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ हरदीबाजार के पदाधिकारियों व सदस्यों ने डॉ. श्याम सुंदर को शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विधायक पुरुषोत्तम कंवर, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष राजाराम राठौर, उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, सचिव निलेन्द्र राठौर, जगदीश अग्रवाल, सुरेंद्र राठौर आदि उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word