लिंक भेजकर कहा लाइक करो मिलेंगे पैसे… और खाते से 1.31 लाख पार

कोरबा। सोशल मीडिया पर ठगी के लिए बुने गए जाल में उलझ कर एक व्यक्ति 1 लाख 31 हजार रुपये गंवा बैठा। हालांकि सजगता के कारण वह 2 लाख रुपये और गंवाने से बच गया।
कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्रांतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामपुर निवासी राजेश बरवे (49) ने एक वेबसाइट में नौकरी के लिए बायोडाटा डाला था। उसे नंबर 84365552948 से उसके वाट्सअप पर मैसेज आया और सामने वाले ने खुद को कंपनी का एचआर बताकर लिंक भेज कर ज्वाइन कराया। उसी लिंक के माध्यम से एक लाइक के बदले 50 रुपये मिलता था। फिर एप को ज्वाइन कराया गया, जिसका टेलीग्राम ग्रुप यूट्यूब लिंक भेजा जाता है, जिसको ओपन करने के बाद लाइक करके स्क्रीन शार्ट एचआर को भेजना होता है। उसके एवज में एक लाइक के बदले 50 रुपये मिलता है। उसके बाद ज्यादा राशि कमाने के लिये अलग-अलग टास्क भेजा जाता था। राजेश बरवे को ज्यादा पैसे निवेश करने का प्रलोभन दिया गया और कथित एचआर के बताए गए यूपीआई एकाउंट नंबर में 12 हजार रुपये फिर 34400 रुपये डाला गया। बाद में उसने राशि लौटाने से इनकार किया और 85 हजार रुपये एक अन्य यूपीआई एकाउंट में मंगाया। उक्त राशि की व्यवस्था कर 40 हजार, 30 हजार और 15 हजार रुपये अपने गूगल पे से ट्रांसफर किया। इस तरह कुल 1 लाख 31 हजार 400 रुपये भेजने के बाद भी उसके पाइंट की राशि कुल 1 लाख 98 हजार रुपये न देते हुए 2 लाख रुपये की मांग और की गई तब राजेश को ठगे जाने का आभास हुआ। उसने सायबर पोर्टल में इसकी शिकायत की थी, लेकिन राशि वापस नहीं मिली। राजेश की रिपोर्ट पर अब सिविल लाइन पुलिस ने 420 का जुर्म पंजीबद्ध कर लिया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word