March 20, 2026

BREAKING : रायपुर शहर की कमान पूर्व विधायक सुंदरानी के हाथ.. कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रायपुर। प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को कई जिलों के पदाधिकारियों में बदलाव किया है। किए गए बदलाव के अनुसार पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी को रायपुर जिला शहर भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को उपचुनाव के लिए मरवाही का प्रभारी और भूपेंद्र सवन्नी को सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं, गोपाल मिश्रा को बलरामपुर जिले का नया अध्यक्ष बनाया गया है और ओम प्रकाश जायसवाल जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस संबंध में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने की नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word