सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भाजपा नेता उत्तम पटेल ने किया भूमिपूजन

विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
कटघोरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम बोईदा के मोहल्ला ओढ़ालीडीह में सामुदायिक भवन के लिए भूमिपूजन भाजपा नेता उत्तम पटेल ने किया। यह सामुदायिक भवन 9 लाख की लागत से बनेगा। ग्राम में भवन नहीं होने से कार्यक्रम आयोजन में समस्या हो रही थी। भवन बनने से अब सारी समस्या का निदान हो जायेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुखसागर पटेल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नंदलाल पटेल, जनपद सदस्य जमुना पटेल, चित्रपाल श्रीवास, अमन श्रीवास, पंच आनंद राम श्याम, राम सिंह, राजाराम, राम भरोस, जयराम पटेल आदि मौजूद थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word