चांद पर उतरते ही खुशी से झूमे लोग, मिठाई बांट व पटाखे चला मनाई खुशी

कोरबा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 की बुधवार की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई। इस पर कोरबा सहित आसपास के लोगों ने खुशी से जश्न मनाया। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर पूरा देश प्रार्थना कर रहा था। इस मिशन की कामयाबी के साथ ही भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बना। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर हर कोई उत्साहित था और जैसे ही चंद्रयान के कदम चांद पर पड़े तो देश के साथ कोरबावासी सहित उपनगरीय बालकोनगर के युवाओं ने सिविक सेंटर में आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर अखबार वितरक संघ अध्यक्ष बालको दिनेश कश्यप, नरेश राजपूत , शुभम गोस्वामी, राहुल राठौर, लल्ला राठौर, मार्शल यादव, मुकेश साहू, सूरज चंद्रा, टिकेश व अन्य युवा साथी उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word