प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीबाजार में आयुष स्वास्थ्य मेला शनिवार को

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
आयुष विभाग जिला कोरबा के दिशानिर्देश में ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीबाजार में शनिवार 26 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक किया गया है। मेला में असाध्य एवं साध्य रोगों का नि:शुल्क निदान व उपचार किया जायेगा। शिविर में डॉ. एएन कंवर, डॉ. आलोक तिवारी, डॉ. सीमा पाटले, डॉ. स्मृति चंद्राकर, डॉ. टिकेंद्र वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहकर स्वास्थ्य उपचार व उचित परामर्श देंगे। यह जानकारी शिविर प्रभारी डॉ. जी.आर. प्रभुवा ने देते हुए क्षेत्र के लोगों से शिविर में पहुंच कर लाभ लेने की अपील की है।

ranjan photo
Admin

Spread the word