विधायक मोहितराम के खिलाफ स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

कोरबा। आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल से जुड़े नेता अपने लिए जमीन तलाश रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा की जमीन अपने ही क्षेत्र में खिसकती नजर आ रही है। उनके खिलाफ अपने ही पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है।
जानकारी के अनुसार पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विधायक पर दूसरी बार टिकट देने की स्थिति में पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस आशय का पत्र पोड़ी-उपरोड़ा सहित क्षेत्र के तीनों ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी ने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को भी सौंप दिया है। उन्होंने प्रदेश प्रभारी को लिखे पत्र में विधायक केरकेट्टा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। विधायक पर अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी का भी आरोप भी लगा है। अब देखना यह है कि पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पार्टी आला कमान विधायक पर ही दांव लगाती है या फिर किसी और को प्रत्याशी घोषित किया जाता है।

ranjan photo
Admin

Spread the word