कुदुरमाल विद्यालय में मिशन चांद और राखी बनाओ पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुदुरमाल के प्राचार्य आरव्ही डहरिया के मार्गदर्शन और दिशा निर्देश और एलआर कर्ष, रुचि श्रीवास्तव के नेतृत्व में चंद्रयान 3 की सफलता और रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में चित्रकला, भाषण और राखी प्रतियोगिता रखा गया।

राखी बनाओ प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डीआर अनंत, आबिदा चक्रवर्ती, रीता वर्मा, नीलम राय, चित्रकला प्रतियोगिता में चन्द्रकला सोना, अर्चना भारती, भाषण प्रतियोगिता में एसएस राठिया, प्रशांत तिवारी, अर्चना भारती ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए बच्चों में उत्साह का माहौल बनाए हुए थे। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित कराने में जीएस राठिया, प्रशांत तिवारी, माधुरी देवांगन, एस कौशिक सहित घासीराम, लखनलाल, कोसले का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन एलआर कर्ष और रुचि श्रीवास्तव ने किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word