March 18, 2026

प्रेरणा महिला मंडल की सदस्यों ने डॉक्टर और पुलिस कर्मियों को बांधी राखी

कोरबा। रक्षाबंधन का त्योहार सभी जगह धूमधाम से मनाया गया। प्रेरणा महिला मंडल ने भी रक्षाबंधन का त्योहार कुछ अनोखे ढंग से मनाया। प्रेरणा महिला मंडल पहले से ही समाज सेवी कार्य करते आ रही है। इस कड़ी में एक नई शुरुआत और एक नई पहल करते हुए उन्होंने इस रक्षाबंधन को अनोखे ढंग से मनाया। उन्होंने सर्वप्रथम विकास नगर हॉस्पिटल में जाकर डॉ. अरविन्द कुमार और स्टाफ को भी राखी बांधी। तत्पश्चात उन्होंने कुसमुंडा थाना पहुंचकर टीआई कृष्ण कुमार वर्मा व समस्त थाना स्टाफ को राखी बांधी। इस कार्यक्रम की संयोजक सचिव तुलेश्वरी साहू, कोषाध्यक्ष मंजु यादव रही। प्रेरणा महिला मंडल अध्यक्ष उमा सोनवानी ने बताया कि यह कार्यक्रम करने का उद्देश्य यह है कि भाई तो रक्षा करते ही हैं, साथ साथ वे भी हमारी रक्षा करते हैं। डॉक्टर हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं और पुलिस भी हमारी रक्षा में सदैव तत्पर रहती हं। इस अवसर पर तुलेश्वरी साहू, मंज़ू यादव, मंजीत कौर सरोजनी, रानू तिवारी, रूबी गुप्ता, दुर्गा सिंग, अनीता, मंतोरा, लक्ष्मी साहू, राधिका, मालती, फिर बाई उपस्थित रहीं।

ranjan photo
Admin

Spread the word