April 17, 2026

स्वामी आत्मानंद विद्यालय कुसमुंडा में मनाया गया हिंदी दिवस

-अभिषेक आदिले
कोरबा (कुसमुंडा)।
स्वामी आत्मानंद विद्यालय कुसमुंडा में प्राचार्य एल.के. साहू के मार्गदर्शन में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं राजकीय गीत से किया गया।

इस अवसर पर हिंदी की व्याख्याता आदित्य ने गीत प्रस्तुत किया। हिंदी के व्याख्याता सुरेन्द्र खूंटे ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। व्याख्याता जेआर भगत, मो आजम खान, प्रियंका मिश्रा, वीके चंदा, एके तिवारी एवं शिक्षक रवि साहू एवं राहुल धुर्व ने हिंदी दिवस पर उद्बोधन दिया। व्याख्याता एम बनाफर एवं सी लकड़ा ने गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विद्यालय के छात्रा काजल मोदी व छात्र अश्विनी चौहान एवं शुभम कौशिक ने हिंदी दिवस पर भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुरेन्द्र खूंटे ने और आभार प्रकट व्याख्याता मो. आजम खान ने किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word