March 18, 2026

ग्राम्य भारती महाविद्यालय में पोषक मिलेट्स पर व्याख्यान

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
ग्राम्य भारी महाविद्यालय हरदीबाजार में अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के तहत पोषक मिलेट्स पर व्याख्यान आयोजन किया गया। डॉ. शिखा शर्मा प्राचार्य शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय ने मिलेट्स पर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मिलेट्स का उपयोग लगातार करने से शुगर, बीपी के लिए दवा लेने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने मिलेट्स में कार्बन-फाइबर अनुपात तथा ग्लाइसेमिक इंडेक्स के बारे विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का आयोजन वनस्पति शास्त्र से प्रो. पी.के. पाण्डेय, उमाशंकर चन्द्रा, डॉ. रानू राठौर, संजीव कुमार, कल्याण सिंह ने किया। आयोजन में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अखिलेश पांडेय, डॉ. आईके कौशिक, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. के.के. दुबे सहित सभी प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word