March 20, 2026

आत्मानंद विद्यालय उतरदा में हसदेव सदन के विद्यार्थियों ने वॉल मैगजीन अभिव्यक्ति का किया प्रकाशन

0 महानदी सदन के छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
जिले के समस्त उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में साप्ताहिक गतिविधि के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा विकासखंड पाली जिला कोरबा में हसदेव सदन की ओर से वॉल मैगजीन अभिव्यक्ति का प्रकाशन प्राचार्य पी.पी. अंचल के हाथों हुआ। महानदी सदन के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शिवनाथ सदन के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी। अरपा सदन के छात्र-छात्राओं ने प्रात: कालीन एवं सायंकालीन प्रार्थना में प्रतिदिन राजगीत, राष्ट्रगान, संविधान की उद्देशिका वाचन, सुविचार वाचन, सभी सदनों से सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, समाचार वाचन हिंदी एवं अंग्रेजी, राष्ट्रगीत एवं ईश वंदना का संचालन किया एवं अनुशासन बनाए रखने का दायित्वों का निर्माण किया।

वॉल मैगजीन प्रशासन में सदन के प्रभारी शिक्षक घनश्याम प्रसाद भास्कर, गौतम प्रसाद रात्रे, चंद्र दर्शन कुर्रे तथा मधु बनर्जी की विषेश भूमिका रही। महानदी सदन के सांस्कृतिक कार्यक्रम के मनमोहक प्रस्तुति में सदन के प्रभारी शिक्षिका ममता मांडले सदस्य उत्तम सिंह मरावी अरविंद पैगोर तथा संतोष आर्मो विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार पाटले, राकेश टंडन, सुधीर कुमार चंद्रा, निर्मला शर्मा, सुशीला पैगोर, वंदना लहरे, राजेंद्र कैवर्त, सी आर आदित्य, नित्यानंद नेटी, चंद्रप्रभा यादव, सीमा मिरी, संतोष आर्मो सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

ranjan photo
Admin

Spread the word