February 4, 2026

कोरबा (हरदीबाजार)। मूलत: ग्राम मुढ़ाली निवासी व हरदीबाजार कॉलेज चौक के पास निवासरत् राकेश (पप्पू) राठौर पिता स्व. पंचराम राठौर (48) का हृदयाघात से निधन हो गया। बुधवार की रात तबियत खराब होने पर गुरुवार शाम उपचार के लिए बिलासपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी सहित भरापूरा परिवार रोता बिखलता छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम मुढ़ाली के स्थानीय मुक्तिधाम में शुक्रवार को किया गया। इस दौरान परिजन व आसपास के लोग सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पप्पू राठौर एक मिलनसार व्यक्ति थे और इनके पिता पूर्व में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद पर पदस्थ थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word