सीएसईबी पूर्व सीनियर क्लब में मां परमेश्वरी प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को

कोरबा। देवांगन कल्याण समाज जिला कोरबा के तत्वावधान में 24 सितंबर रविवार को सीएसपीजीसीएल (पूर्व) सीनियर क्लब में माता परमेश्वरी प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में जिला स्तरीय देवांगन सत्र 2023 स्वजातीय बंधुओं के बोर्ड स्तरीय, विशेष योग्यता, खेलकूद व जनभागीदारी श्रेष्ठतम सदस्यता को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश देवांगन समाज के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन, चांपा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, पूर्व विधायक व पूर्व महापौर कोरबा लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में सम्मान होगा। माता परमेश्वरी प्रतिभा सम्मान के लिए देवांगन कल्याण समाज कोरबा को जिला मेहर (मुखिया) गिरधारी लाल देवांगन छुरी का सहयोग व समर्थन है। इस कारण से समाज में आत्मन अत्यंत हर्ष व्याप्त है। देवांगन कल्याण समाज कोरबा के अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन ने जिला कोरबा के देवांगन ने बताया कि मां परमेश्वरी प्रतिभा सम्मान में नि:शुल्क सिकलिंग जांच की जाएगी। उन्होंने स्वजातीय लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।

ranjan photo
Admin

Spread the word