March 20, 2026

दोपहिया मार्ग में चल रहे भारी वाहन, सड़क किनारे ट्रेलर का पहिया उतरकर फंसा, लगा जाम

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
दीपका-हरदीबाजार बाइपास मार्ग में भारी वाहन चालकों की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए बनी सड़क को भी भारी वाहन चालक नहीं छोड़ रहे हैं। भारी वाहनों का मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। रविवार को दोपहिया मार्ग में एक ट्रेलर चालक प्रवेश कर गया। सड़क किनारे गड्ढे में पहिया फंस जाने के कारण मार्ग में जाम लग गया। लोगों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ranjan photo
Admin

Spread the word