April 11, 2026

टाटा मैजिक संघ, मालवाहक ऑटो संघ, डीजल ऑटो संघ के पदाधिकारियों ने कांग्रेस को जिताने का लिया संकल्प

0 कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात
कोरबा।
कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से टाटा मैजिक, डीजल ऑटो एवं मालवाहक ऑटो संघ के दर्जनों पदाधिकारियों ने सोमवार को राजस्व मंत्री के सरकारी आवास में पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की और इस बार भी कोरबा विधानसभा क्षेत्र से जयसिंह भैय्या को समर्थन देकर जीत दिलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं उनके परिवारों का हालचाल जाना। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि कोरबा के विकास को और आगे ले जाने के लिए जयसिंह अग्रवाल को पुन: अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि अग्रवाल ने कोरबा के विकास को नया आयाम दिया है और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर भी दबाव डाल कर शहर तथा उपनगरीय क्षेत्रों की मुख्य सड़कों का कायाकल्प कराया और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा दी। हर क्षेत्रों में अग्रवाल के नेतृत्व में बेहतर कार्य हो रहे हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word