March 18, 2026

नुनेरा साप्ताहिक बाजार में शिव मंदिर निर्माण कार्य के लिए किया गया भूमिपूजन

विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नुनेरा के साप्ताहिक बाजार परिसर में शिव मंदिर के लिए भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सभापति प्रेमचंद पटेल एवं क्षेत्र के जनपद सदस्य, सरपंच एवं महिलाएं रहीं। अचार्य सुनील कुमार तिवारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर शिव मंदिर के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान शंकरजी सभी की मनोकामना पूरा करने वाले शिव हैं। इनकी पूजा करने से सभी की समस्याएं दूर होती हैञ भागवताचार्य प्रदीप मिश्रा महाराज लगातार शिव महापुराण की करा रहे हैं, तब से माताएं शिव भक्ति कर अपने परिवार की सुख शांति की कामना करती हैं। हम सभी को भी पूजा पाठ अवश्य करना चाहिए।

ranjan photo
Admin

Spread the word