March 18, 2026

श्री सर्वेश्वरी समूह का धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

बालकोनगर। बालकोनगर स्थित अवधूत भगवान राम सेवाश्रम में सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत बालकोनगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों को झाड़ू वितरित किए गए। समूह सदस्यों ने प्रभात फेरी निकाली। सदस्यों की उपस्थिति में समूह का ध्वज फहराया। सफल योनी पाठ किया गया।

इस अवसर पर बालकोनगर समूह के शाखा मंत्री संतोष शांडिल्य ने बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा देश भर में जरूरतमंदों के लिए विशिष्ट सेवा कार्य संपन्न किए जाते हैं। परस्पर सहयोग और सद्भावना से पूज्य अघोरेश्वर के मानव एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को समूह के सदस्य निरंतर आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। दूसरों के लिए जीने में ही जीवन की सार्थकता है। सर्वेश्वरी समूह की स्थापना जरूरतमंदों की सेवा के लिए हुई है। पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखना ही समूह का उद्देश्य है। शांडिल्य, अशोक सिंह, सत्येंद्र दुबे, गुलाब, राधेश्याम कुंभकार, आर.पी. सूर्यवंशी, हेमलता शांडिल्य, अलका सिंह, प्रभावती तिवारी, रूक्मिणी देवी ने आयोजन में उत्कृष्ट योगदान दिया।

ranjan photo
Admin

Spread the word