March 20, 2026

शहर में ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस

कोरबा। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगम्बर हजरत मोहम्मद के पैदाइश दिवस मिलादुन्नबी 28 सितंबर को उल्लास पूर्वक मनाया गया। इसकी व्यापक तैयारी मुस्लिम समाज ने की थी। मस्जिदों को रोशन किया गया था। शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। गुरुवार को पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश पर मुस्लिम जमात ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस दिन लंगर, प्रवचन और बच्चों का नाथखानी का प्रोग्राम आयोजित किया गया। शहर में भव्य जुलूस निकाला गया।

ranjan photo
Admin

Spread the word