उतरदा में चला स्वच्छता अभियान

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा में गांधी जयंती व स्वच्छता दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सर्वप्रथम सरपंच ओंकार सिंह नेटी व वरिष्ठ नागरिकों ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर प्रणाम किया। तत्पश्चात पंचायत भवन के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान दिलहरण सिंह टेकाम, सचिव ईश्वर सिंह पोर्ते, निर्मला टेकाम, छतराम आदिले, गीता सिंह नेटी, मनमोहन राठौर, जितेंद्र राठौर, शांति राठौर, कमलेश साहू, मनहरण खुसरो, अनंतकुमार, सुखनंदन बर्मन, सुमेर, यशवंत, उमा पटेल, भूरी बाई व गौरी बाई चौहान सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word