October 5, 2024

जदयू जिला अध्यक्ष महतो नहीं रहे

कोरबा। जनता दल यूनाइटेड (जदयू)के जिलाध्यक्ष व जायसवाल समाज के सक्रिय सदस्य चन्द्रभूषण महतो का शनिवार देर शाम अपोलो अस्पताल बिलासपुर में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने ईलाज के दौरान शनिवार अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे सामाजिक कार्यकर्ता व चरामेति सेवा संस्थान के सक्रिय संस्थापक सदस्य प्रशांत महतो के पिताजी हैं। उनका अंतिम संस्कार आज 11 बजे उनके गृह ग्राम बरपाली (सलिहा भांठा) में किया जाएगा। अत्यंत मिलनसार जुझारू व्यक्तित्व श्री महतो जीवनभर जनसमस्याओं को लेकर मुखर रहे, उनकी कमी लोगों को सदैव खलेगी। उनके निधन से परिजनों, मित्रों, स्वजनों, क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। गौरतलब हो कि श्री महतो ने राजनीति में शुरुआत ब्लॉक युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में की थी। इस दौरान उन्होंने कई आंदोलन किए बाद में लोक जनशक्ति पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़े थे। इनके चुनाव प्रचार में लालू यादव व रामबिलास पासवान ने कोरबा में जनसभा ली थी।

Spread the word