April 11, 2026

नया ट्रांसपोर्ट नगर सहित कोरबा का होगा चहुमुखी विकास : लखन देवांगन

कोरबा। पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने परिवहन नगर में जनसंपर्क किया। उनके साथ पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी भी थे। परिवहन नगर में जनसंपर्क के दौरान जनता जनार्दन एवं मातृशक्तियों ने जम कर स्वागत किया। सड़कों में लगने वाले जाम, धूल व प्रदूषण की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान लखन देवांगन ने लोगों से कहा कि कोरबा में नया ट्रांसपोर्ट नगर का वादा करने वाले कांग्रेस के विधायक ने अभी तक अपना वादा पूरा नहीं कर पाए हैं। चुनाव नजदीक होने के कारण आनन फानन में नया ट्रांसपोर्ट नगर का भूमिपूजन तो हो गया, लेकिन वह जमीन विवाद से घिर गई। कोरबा की जनता को आज भी नया ट्रांसपोर्ट नगर नहीं मिल पाया। भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने कहा भारतीय जनता पार्टी को भरपूर जन समर्थन कर एक बार सेवा का अवसर प्रदान करें। निश्चित तौर पर नया ट्रांसपोर्ट नगर और कोरबा को विकास की मुख्य धारा में जोड़कर आधुनिकता से परिपूर्ण विकसित कोरबा बनाएंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, रितु चौरसिया, झगेन्द्र देवांगन, अश्वनी चौबे, चंद्रकांत साहू, मनोज अग्रवाल, अमरनाथ पटेल, चंदन सिंह, लक्ष्मण श्रीवास, रितेश कुमार साहू, निलेश दास, कमलजीत सिंह, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, नरेंद्र पाटन वार, अमजद अली, आजम खान समेत भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी सख्या में उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word