March 17, 2026

कलेक्टर बंगला में निकला सांप, मचा हड़कंप

कोरबा। जिले में लगातार सांप निकलने की घटना आम है। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लगातार सांप निकलने की जानकारी सामने आते रहती हैं, ऐसा ही ताजा मामला बीती रात कलेक्टर बंगला में देखने को मिला, जहां एक सांप निकलने से हड़कंप मच गया।
शाम 7.30 बजे के आस पास कलेक्टर बंगले के बीचों बीच एक सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया। जिस पर सुरक्षा में तैनात सिपाहियों की नजर पड़ गई। सांप पर धारी होने के कारण जहरीला होना प्रतीत हुआ। इसकी जानकारी बिना देरी किए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी गई। थोड़ी देर पश्चात बंगले में पहुंचकर सांप का सफल रेस्क्यू किया गया। साथ ही जितेंद्र सारथी ने बताया यह बेलिया करैत हैं जो कि जहरीला नहीं होता पर लोग करैत समझ कर डर जाते हैं और मार देते हैं। जैसे ही सारथी ने काले रंग के डिब्बे में डाला सांप उछल कर बाहर आ गया तब सिपाहियों ने दूसरा बोतल दिया जिसमें बड़ी आसानी से अंदर चला गया तब जाकर सुरक्षा में तैनात सिपाहियों ने राहत की सांस ली।

ranjan photo
Admin

Spread the word