कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों की बैठक 22 को

कोरबा। जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर कोरबा में 22 अक्टूबर रविवार को प्रातः 11 बजे कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों की बैठक आयोजित है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान एवं ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, सुधीर जैन, राजेन्द्र तिवारी, दुष्यंत शर्मा, सनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी के घोषणा होने के बाद जिला कांग्रेस में पहली बैठक आयोजित किया गया है। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी, जोन कमेटी, वार्ड कमेटी, बुथ कमेटी, ब्लॉक कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस इंटक, सेवादल, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद सहित कांग्रेस संगठन के सभी विभाग व प्रकोष्ठो के पदाधिकारी एवं सदस्यों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word