मां दुर्गा के दर्शन व आशीर्वाद लेने दुर्गा पंडाल पहुंचे पुरुषोत्तम कंवर

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
कॉलेज चौक पुराना दीपका रोड दुर्गा पंडाल में हो रहे श्रीमद् भागवत देवी भागवत कथा श्रवण व विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करने क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। दोपहर 3 बजे से प्रारंभ हुई कथा का सांय 7 बजे तक श्रवण करते हैं। वहीं नवरात्र के सातवें दिवस मां कालरात्रि के अवसर पर पुरुषोत्तम कंवर माता रानी का दर्शन कर, पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि की कामना की। भागवताचार्य रमाकांत महाराज के मुखारविंद से अनवरत चल रही श्रीमद् भागवत देवी भागवत कथा श्रवण किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष गुलशन जायसवाल ने बताया कि गांव व क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि की कामना के लिए मां दुर्गा उत्सव व श्रीमद् भागवत देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जहां कथा श्रवण करने और मां दुर्गा पंडाल में दर्शन करने व महाआरती में क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा वर्ग पहुंच रहे हैं। कथा समापन पर रोजाना प्रसाद खीर-पूड़ी, खिचड़ी सहित अन्य प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। लोगों में भागवत कथा व दुर्गा उत्सव का आनंद बड़ी उत्सव व उल्लास के साथ ले रहे हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word