पहले महापौर रह कर कोरबा की जनता की सेवा किया, आगे भी करूंगा : लखन देवांगन

कोरबा। कांग्रेसियों ने जमकर जनता को सिर्फ और सिर्फ लूटने का काम किया। चाहे सड़कों में कमीशन, डामर में घोटाला या खनिज न्यास मद में करोड़ों-अरबो रुपये का घोटाला किया। कोयला व शराब में घोटाला कांग्रेस के शासन में भू-माफिया का बोलबाला रहा है। चुनाव में धन बल का प्रयोग निश्चित ही इस बात का संकेत है कि अवैध वसूली कमीशन खोरी की सीमा को पार कर गई है। कांग्रेस चाहे लाख झूठे दावे करे। कोरबा की जनता ने कांग्रेस से दूरियां बना ली है।
उक्त बातें जनसंपर्क में पहुंचे पूर्व महापौर भाजपा के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने लोगों से कही। जनसंपर्क दर्री क्षेत्र के अयोध्यापुरी, पावर सिटी, नया भाठापारा और पुराना भाठापारा में किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन को भरपूर जन आशीर्वाद मिल रहा है। क्षेत्र की जनता आज भी उनके महापौर रहते किए गए विकास कार्यों को याद कर रही है। लोगों के बीच में उनका जुड़ाव स्वभाव और कार्य शैली से लोग उन्हें भरपूर आशीर्वाद दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरबा को इन घोटालों से बचाने का संकल्प लेकर भाजपा को जनादेश दें। जनसंपर्क के दौरान भाजपा के पदाधिकारी, पार्षद एवं स्थानीय वार्डवासी मौजूद रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word