April 11, 2026

शहर विधायक बनाते रहे संपत्ति, जनता खाती रही धूल : लखन देवांगन

कोरबा। पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने बुधवार को बांकीमोंगरा क्षेत्र के खम्हरिया बस्ती, विद्यानगर आईबीपी कॉलोनी धनवारपारा एवं पटेलपारा में जनसंपर्क कर लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व महापौर जोगेश लांबा, सतविंदर बग्गा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा।
लखनलाल देवांगन ने भाजपा के समर्थन में अपील करते हुए कहा कि कोरबा में तीन बार से कांग्रेस के विधायक और 10 साल से महापौर है, इसके बावजूद समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इतने लंबे समय से कांग्रेस विधायक ने खूब संपत्ति अर्जित की। कोरबा की जनता केवल धूल खाती रही। सड़कों की हालत आप सभी देख रहे हैं। सड़कों में लगने वाले जाम से लोग आज भी परेशान हैं। पूरे कोरबा में जगह -जगह राखड़ के गुब्बारे उड़ रहे हैं। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने कहा कि कांग्रेस के विधायक और महापौर लोगों को गुमराह करने में माहिर हैं। विकास कार्य केवल कागज में दिखता है धरातल पर कुछ भी नहीं। भाजपा को भरपूर समर्थन कर लखनलाल देवांगन को जन आशीर्वाद दें, जिससे कोरबा को विकास कार्यों से एक नई पहचान प्राप्त हो सके। जनसंपर्क के दौरान बांकीमोंगरा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word