February 26, 2026

निगम में जब से कांग्रेस काबिज बिना सेवा शुल्क के नहीं होता काम, गुमटी लगाने वालों को भी नहीं छोड़ा : देवांगन

0 नियमितीकरण के नाम पर धक्के खाते रही जनता, भवन निर्माण अनुमति को बनाया अवैध वसूली का अड्डा
कोरबा।
नगर निगम में जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से आम लोग परेशान हैं। भवन निर्माण अनुमति शाखा तो अवैध वसूली का अड्डा बन गया है। नियमितीकरण के नाम पर पहले तो नोटिस समय गया और बाद में सभी दस्तावेज होने के बाद सेवा शुल्क लिया गया।
यह बात कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण में पार्किंग के नाम पर व्यापारियों से लाखों रुपये की अवैध वसूली की गई है। एनओसी के नाम पर भी वसूली चल रही है। आम नागरिक अनुमति और नियमितीकरण के लिए चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। दूसरी ओर गरीब जनता अगर छोटा सा झोपड़ी भी बनाना शुरू करता है, तो अतिक्रमण प्रभारी तोड़ने पहुंच जाते हैं। सड़क किनारे गुमटी लगाने वाले गरीबों से भी अवैध वसूली की जा रही है। कांग्रेस सिर्फ दिखावा ही कर रही है। देवांगन ने कहा कि यह सब काम कांग्रेसी महापौर और शहर के मंत्री के इशारे पर ही होता है। निगम के अधिकारियों को दोनों ने खुली छूट दे रखी है। निगम में बिना सेवा शुल्क के कोई काम नहीं होता। टैक्स वसूली के नाम पर व्यापारियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। नियमितीकरण और टैक्स वसूली के नाम पर जो लूट मची है वह शहर में कभी नहीं हुआ। जनता के टैक्स का किस तरह दुरुपयोग किया जा रहा है उसे सभी देख रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि इस बार कांग्रेस को सबक सिखाने का मौका मिला है। जनता इस बार अवैध वसूली का जरूर जवाब देगी।

ranjan photo
Admin

Spread the word