April 15, 2026

जिले के दिव्यांग मतदाताओं ने नगर में निकाली मतदाता जागरूकता

कोरबा। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर कोरबा तथा स्वीप नोडल अधिकारी विश्वदीप के निर्देशन में स्वीप अंतर्गत बुधवार को कोरबा जिले के दिव्यांग मतदाताओं ने ऐतिहासिक ट्राइसिकल रैली निकाली। रैली घंटाघर से निहारिका सुभाष चौक से होकर वापस घंटाघर पहुंची। सभी मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

टीम प्रभारी अनिल रात्रे ने बताया कि कोरबा जिले के निर्वाचन प्रेक्षक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा ने उपस्थित समाज कल्याण के अधिकारी एवं दिव्यांग मतदाताओं को 17 नवंबर को होने वाली मतदान दिवस में शत प्रतिशत मतदान व निष्पक्ष मतदान करने सभी को शपथ दिलाकर हरी झंडी दिखाकर दिव्यांग मतदाताओं की विशाल रैली को रवाना किया। इस प्रकार के आयोजन को आम लोग के साथ साथ व्यापारी वर्ग के लोगों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिए।

ranjan photo
Admin

Spread the word