March 20, 2026

दादर में कोरोना संक्रमित के शव के अंतिम संस्कार का हुआ विरोध..प्रशासन के आश्वासन के बाद हुई क्रिया संपन्न

कोरबा 01 सितंबर। कोरोना संक्रमित एक व्यापारी की मौत की घटना के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए दादर खुर्द पहुंची प्रशासनिक टीम का क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया। यहां कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को देखने के साथ लोगों से बात-चीत भी की। इस बीच विकल्प तलाशने का आश्वासन के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया।
दादरखुर्द के एक व्यापारी पिछले दिनों कोरोना की चपेट में आ गए । उनका उपचार स्थानीय कोविड अस्पताल में चल रहा था। स्थिति में खास सुधार नहीं हो सका। इस दौरान पिछली रात उसकी सांसे थम गई। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य अमला हरकत में आया। नियमों के अंतर्गत शव को सुरक्षित तरीके से पैक किया गया। इससे पहले परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के साथ सरकारी अमलें की मौजूदगी में मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए दादरखुर्द लाया गया।

यह जानकारी मिलने पर यहां की महिलाएं और पुरूष एकत्र हो गए। करीब 50 लोग कोरोना संक्रमित के शव का अंतिम संस्कार किये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार और मानिकपुर चौकी प्रभारी ने इन्हें समझाइश दी। लोगों ने दादर बस्ती से 4 किमी दूर मानिकपुर डंपिंग नाला के इलाके को ऐसे मामलों के लिए उपयुक्त बताया। प्रशासन ने इस विकल्प पर ध्यान दिया। चूंकि उस स्थान पर जन आवाजाही शुन्य है और यह आवासीय क्षेत्र से दूर है। इसलिए अंतिम संस्कार के लिए इस विकल्प को माना गया है। मामला सुलझने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके पहले बालकों के देहानपारा में विरोध प्रदर्शन की वजह से पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word