सीएमडी डॉ. मिश्रा ने किया कुसमुंडा खदान का निरीक्षण, उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

कोरबा। एसईसीएल सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा शुक्रवार दोपहर कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट पहुंचे। वे व्यू पॉइंट गये तथा माइन प्लान के जरिए खदान के कार्य संचालन का अवलोकन किया। वे कैट शॉवेल पैच, नीलकंठ, बरकुटा पैच पहुंचे तथा खनन गतिविधियों का अवलोकन लिया।
डिस्पैच के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण, फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं के तृतीय चरण अंतर्गत कुसमुंडा में विकसित किए जा रहे इन-पिट बेल्ट कन्वेयर की प्रगति का भी जायजा लिया । उन्होंने मेगा प्रोजेक्ट में जल छिड़काव के लिहाज से विकसित किए जा रहे उच्च क्षमता के वाटर रिजर्वायर की कार्य के प्रगति का भी निरीक्षण किया। सीएमडी डॉ. मिश्रा ने एरिया के कार्य संचालन की समीक्षा करते हुए दैनिक कोयला उत्पादन में वृद्धि हेतु प्रयास करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एरिया महाप्रबंधक संजय मिश्रा उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word