बालको के अनुभव भवन में हुआ दीपावली मिलन समारोह

कोरबा। वार्ड क्रमांक 35 स्थित अनुभव भवन में सेवानिवृत्त मैत्री संघ के वरिष्ठों के लिए दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठों को पूर्व महापौर लखनलाल देवांगन एवं नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने 100 थालियां उपहार स्वरूप भेंट की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व महापौर एवं संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन ने कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि वरिष्ठजन प्रतिदिन अनुभव भवन में एकत्रित हो कर साथ हंसते बोलते हैं, तीज त्योहार मनाते हैं, इसी कारण वे स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने सभी को दीपावली समेत सभी पर्व की बधाई दी। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने सभी के शतायु होने की कामना करते हुए कहा कि सदैव वे वरिष्ठो की सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। उनके लायक जो भी कार्य हो बताएंगे। कार्यक्रम में बालको भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर, मैत्री संघ के अध्यक्ष केएन सेठ, महामंत्री पीएल सोनी मंचासीन रहे। मंच संचालन मैत्री संघ के सचिव पीएल सोनी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संघ के सदस्य मौजूद रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word