चित्रकला में श्रेया साहू ने किया बेहतर प्रदर्शन, हुई सम्मानित

कोरबा। पावर ग्रिड की ओर से ऊर्जा संरक्षण पर आधारित राज्य स्तरीय चित्रकला स्पर्धा में जिले की 8वीं कक्षा की छात्रा श्रेया साहू ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे 50 छात्राओं की ग्रुप बी में श्रेया बेहतर प्रदर्शन करते हुए सम्मानित हुई। श्रेया को 7500 रुपये बतौर इनाम की राशि देकर पुरस्कृत किया गया। श्रेया साहू ने यह पुरस्कार सीनियर कैटेगरी में प्राप्त किया। श्रेया सीएसईबी कर्मी घनश्याम साहू की पुत्री है। उनकी माता नर्मदा साहू अंधरीकछार स्कूल में शिक्षिका है।

ranjan photo
Admin

Spread the word