October 5, 2024

ग्राम्य भारती महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण से किया गया। तत्पश्चात संविधान की प्रस्तावना का विधिवत् पठन सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा किया गया।
राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक फूलन सूर्यवंशी ने संविधान दिवस के बारे में संक्षिप्त उद्बोधन दिया। अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल पांडे ने प्रस्तावना में निहित मूल्यों की व्याख्या की। राजनीति विज्ञान विभाग की अतिथि व्याख्याता कीर्ति साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर संविधान एवं प्रतिनिधि लोकतंत्र विषय पर प्रश्न मंच एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मधु अहीर, द्वितीय स्थान अनुष्का एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा महंत एवं राजकुमारी अहीर, द्वितीय स्थान बृजपाल एवं शैलेंद्र कुमार ने प्राप्त किया।

Spread the word