कटघोरा थाने का एसपी ने किया निरीक्षण, मौके पर ही 6 शिकायत का किया निराकरण

कोरबा। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं एवं थाना/चौकियों का प्रत्येक सप्ताह क्रम से निरीक्षण होना है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने थाना कटघोरा व जटगा चौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी कटघोरा निरीक्षक तेज यादव एवं पुलिस सहायता केंद्र जटगा सउनि मंतुराम मरकाम तथा विवेचक उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान, लंबित शिकायत एवं थाना में संधारित रजिस्टरों में की जाने वाली प्रविष्टियों का निरीक्षण कर सभी विवेचकों को काफी महीनों से लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान एवं लंबित शिकायतों का शीघ्र निकाल करने का निर्देश दिया। शिकायत निराकरण के लिए थाना में उपस्थित 10 आवेदक व अनावेदकों की शिकायत सुनकर मौके पर ही 6 शिकायत का निराकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को गंभीरता से सभी लंबित मामलों का निपटारा करने निर्देश दिये। साथ ही थाने परिसर की साफ-सफाई एवं थाने में सभी प्रकार के रजिस्टरों का अच्छे से संधारण करना और उनका रखरखाव करने के निर्देश दिए।

ranjan photo
Admin

Spread the word