March 11, 2026

एसईसीएल गेवरा में हुए हादसे में हुई युवक की पहचान, विधायक प्रेमचंद के हस्तक्षेप से मिला मुआवजा

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड गेवरा खदान में एक बार फिर हादसा हुआ है। बीती रात गेवरा के कोयला परिवहन मार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतक की पहचान 36 वर्षीय धनीराम पटेल, सिरली बोइदा हरदीबाजार निवासी के रूप में हुई है।

मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। घटना के तुरंत बाद कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने उक्त मामले में संज्ञान लिया। त्वरित कारवाई करते हुए प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन पर दबाव बनाकर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजे की राशि दिलाई। साथ ही कफन-दफन, शव पोस्टमार्टम और ले जाने की व्यवस्था विधायक की ओर से की गई। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहे जो कि काफी सराहनीय कार्य है। त्वरित कार्रवाई के माध्यम से उन्होंने बता दिया है कि प्रशासनिक व्यवस्था में अब परिवर्तन आ चुका है। किसी भी प्रकार का ढील ढाल रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने एसईसीएल प्रबंधन को सख्त हिदायत दी है कि खदान क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाए और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करें। क्षेत्र के लोगों की जान में जोखिम न डालें अन्यथा आने वाले समय में इसका हर्जाना प्रबंधन को भुगतना होगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word