March 10, 2026

बांकी थाना प्रभारी धर्मनारायण का प्रेस क्लब के सदस्यों ने किया स्वागत

कोरबा (बांकीमोंगरा)। थाना बांकीमोंगरा के नए थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि पुलिस को अपना सहयोगी समझें। बिना डरे अपनी समस्याओं को रखें। पुलिस आपकी रक्षा एवं समस्यओं के निदान के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। रविवार को प्रेस क्लब बांकीमोंगरा के सदस्यों ने नए थाना प्रभारी तिवारी का स्वागत कर सौजन्य भेट मुलाकात की। बताया गया कि जनता के हित में प्रेस क्लब सदैव आपके साथ है। मुख्य रूप से प्रेस क्लब संरक्षक मकसूद कुरैशी, अकबर खान, अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, निशांत झा, राम प्रसाद, राजू सैनी, दिवाकर नाहक, अश्वनी मिश्रा, मंतराम चंद्रा, रामचरण साहू उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word