October 6, 2024

मानव सेवा मिशन ने जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों को वितरित किये कंबल

कोरबा। समाज सेवी संस्था मानव सेवा मिशन ने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में फुटपाथ पर सोने वाले जरूरतमंदों, घुमंतू लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया। शहर के नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, इतवारी बाजार, रेलवे स्टेशन और सड़कों पर अपना जीवनयापन करने वाले बेघर, बेसहारा लोगों को रात के अंधेरे में ढूंढ़ कर मानव सेवा मिशन के सदस्यों ने कंबल प्रदान किया।
बालको संयत्र में कार्य करने वाले युवाओं की समाज सेवी संस्था मानव सेवा मिशन कोरबा जिले में पिछले कई वर्ष से अनेक रूपों में सेवा कार्य चला रहा है। सदस्यों की ओर से ठंड के दिनों में जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए हर वर्ष एक विशेष अभियान चलाया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष का यह पहला अवसर रहा। विगत वर्ष भी कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ठंड के समय 500 कंबल का वितरण मानव सेवा मिशन ने किया था। कंबल वितरण के सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर, संजय विजयवर्गीय, कमलेश बोहरपी, दिनेश पृथ्वीकर, योगेश पटेल और लिलेश्वर शर्मा उपस्थित रहे।

Spread the word