March 2, 2026

मुख्यमंत्री निवास में साय से मिले संवित साहू, दी बधाई

कोरबा। प्रदेश के दिग्गज आदिवासी नेता विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता उनके निवास पर लगा हुआ है। प्रदेश भर के लोग वहां पहुंच रहे हैं। दरअसल साय का व्यक्तित्व काफी सरल और स्वभाव सौम्य है, इसलिए हर कोई उनसे खुशी के अवसर पर मिलने की इच्छा रखता है।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम विष्णुदेव साय अपने निवास पहुंचे, तो वहां उन्हें बधाई देने वालो का तांता लग गया। कोरबा से छतीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रदेश संगठन सचिव संवित साहू भी वहां पहुंचे हुए थे। उन्होंने साय को पुष्प गुच्छ प्रदान कर बधाई देते हुए अपना परिचय दिया। तो साय ने उन्हें तुरंत पहचान लिया और उनका हालचाल पूछा, क्योंकि संवित साहू साय के पुराने परिचित हैं। साहू ने कोरबा सहित प्रदेश सचिव संघ के संगठन के संबंध में जानकारी देते हुए उनके समक्ष प्रदेश भर के 11664 ग्राम पंचायतों में पदस्थ समस्त ग्राम पंचायत सचिव को शासकीय करण करने की मांग रखी। साथ ही सीएम साय को कोरबा आने का आमंत्रण भी दिया।

ranjan photo
Admin

Spread the word